Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

लोक कलाओं को सहेजने को ऑनलाइन प्रशिक्षण

बस्ती/जनपद की सांस्कृतिक संस्था कपूरमती जनकल्याण समिति भारतीय संस्कृति और लोक कलाओं को संरक्षित करने के लिए अभियान चला रही है। इसके लिए संस्था द्वारा ऑनलाइन चैता, कजरी, लोकगीत, संस्कारगीत, पेशा गीतो पर आधारित कार्यशाला की शुरुआत की जा रही है। जिससे कोई भी इच्छुक कलाकार ऑनलाइन जुड़ कर ट्रेनिंग ले सकेगा। इस ट्रेनिंग को लेने वाले सभी लोगों को अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में   लोककला का उत्सव आयोजित कर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा।

बस्ती जिले में इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें लोक कलाकारों, चिंतकों और संस्कृतिकर्मियों को एक साथ जोड़ कर इसकी शुरुआत की जा रही है। इसमें जाने माने कलाकार प्रशिक्षणार्थियों से संवाद भी करेंगे और  लोक कलाओं के बारे में बताएंगे।

संस्था अध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय ने बताया की यह अपने आप में पहली सांस्कृतिक पहल हैताकि भारतीय लोककलाओं और इसकी संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। बताया की संस्था लोक कलाओं की धरोहर को सहेजना चाहती है। संस्था हर उस शख्स को मंच दिला रही है जो लोककलाओं को ज़िंदा रखने का हुनर रखते हैं।