Sunday, June 2, 2024
बस्ती मण्डल

वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव का निधन

बस्तीः वरिष्ठ पत्रकार एवं कई अखबारों के संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव की कैली अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी मिली थी कि वे कोरोना संक्रमित हुये थे, इसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में जानकारी मिली कि वे स्वस्थ हैं। लेकिन शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे उनके निधन की खबर आई। घटना से बस्ती के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। अनिल कुमार श्रीवास्तव की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। उन्होने कई समाचार माध्यमों की स्थापना की। बेहद मिलनसार होने के नाते वे सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से बस्ती की पत्रकारिता को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर उन्हे अपने चरणों में उचित सम्मान दे।