Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है-सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कप्तानगंज विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने कप्तानगंज ब्लॉक पर दिव्यांगो में ट्राई साईकल, मोटोराइज्ड ट्राई साईकल और यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड वितरित किया। इस दौरान विधायक ने 12 लोगों में ट्राई साईकल, 7 लोगों में मोटोराइज्ड मोटोराइज्ड ट्राई साईकल, 12 लोगों में यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड वितरित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज भारत से विश्व के सभी देश हाथ मिलाने को तैयार है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। विधायक ने कहा कि प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें। नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी। दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुँचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है।
उन्होंने साथ ही कहा कि एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
इस दौरान जिला मंत्री राम चरन चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव गोला, वैभव पाण्डेय, अखण्ड सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर, मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंकू,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय,झिंकान चौधरी, राजेश निराला विधायक प्रतिनिधि विमल पाण्डेय, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।