Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर किसान मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

बस्ती । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, सभासद दिनेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता के संयोजन में गुरूवार को गांधीनगर के माली टोला मोहल्ले में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान मंें किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रकल्याण एवं गरीबों की सेवा में समर्पित होने के साथ ही स्वाभिमानी भारत के निर्माण हेतु संकल्पित है। उनके जन्म दिन पर सेवा सप्ताह की कड़ी में अनेक आयोजन किये जा रहे हैं।
स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से राजन श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अखिलेश पासवान, चंदन, दीपक, विनोद, राहुल, अमन, मुमताज आदि ने योगदान दिया।
Like
Comment
Share