Saturday, May 18, 2024
अयोध्या मण्डल

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से फर्जी चेक के जरिए उड़ाए 6 लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट से क्लोन चेक के जरिए लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ट्रस्ट की ओर से अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट से दो बार रकम निकाली जा चुकी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीसरी बार बड़ी रकम निकालने के लिए कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Ram Janm bhoomi Trust के क्लोन चेक से लाखों का फर्जीवाड़ा, FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी महंत रामचंद्र दास परमहंस: जिन्हें अयोध्या में आज हर कोई जरूर याद कर रहा होगा एक बार ढाई लाख और एक बार साढ़े तीन लाख रुपए निकाले गए दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के क्लोन चेक के माध्यम से लखनऊ के एक बैंक अकाउंट से एक सितंबर को ढाई लाख निकाले गए और 3 सितंबर को साढ़े तीन लाख रुपए निकाले गए। इसके बाद 9 लाख 86 हजार का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया गया। इसपर बैंक ने वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को कॉल किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस तरह के किसी भी चेक और भुगतान की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपना अकाउंट चेक किया। उनके अकाउंट से छह लाख रुपए निकाले जा चुके थे। जानिए क्या है अयोध्या के राम मंदिर का अबतक का पूरा इतिहास पुलिस कर रही जांच-पड़ताल इस मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ राजेश राय ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ओर से शिकायत दी गई है कि फर्जी चेक के जरिए अकाउंट से एक बार ढाई लाख और एक बार साढ़े तीन लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी बड़े गिरोह के शामिल होने का शक है।