Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

राजेन्द्र अध्यक्ष, मनोज मंत्री बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे

बस्ती । गुरूवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ‘आई.टी.आई.’ के सभागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये सुनील पाण्डेय ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी आई.टी.आई. कर्मियों ने निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मण्डल सचिव भागवत प्रसाद ने संवर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि संघ की ओर से निरन्तर अधिकार हासिल करने के लिये संघर्ष किया जा रहा है। उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष मनसाराम चौधरी ने कहा कि संवर्ग के हितोें एवं पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये हर स्तर पर सहयोग और संघर्ष जारी रहेगा।
द्वितीय सत्र में सर्व सम्मत से चुनाव अधिकारी आई.टी.आई. कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमारमण त्रिपाठी एवं विक्रम भरत कृष्ण की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें राजेन्द्र प्रसाद आर्य अध्यक्ष, मनोज कुमार आर्य मंत्री, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, कुसुम उपाध्यक्ष, विजय कुमार संगठन मंत्री और राजेन्द्र प्रसाद प्रचार मंत्री घोषित किये गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भरत लाल शुक्ल, शोभावती, कलावती, ज्ञानेन्द्र सिंह, दयाशंकर मौर्य, पंचराम यादव, एजाज अहमद, हनुमान प्रसाद मिश्र, हरि किशोर पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कन्नौजिया आदि शामिल रहे।