Tuesday, June 4, 2024
बस्ती मण्डल

किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस ले सरकार- दिवान चन्द पटेल

बस्ती । शनिवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष एवं जनपद के सभी चारों तहसीलांे बस्ती सदर, हर्रैया, रूधौली, भानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि एवं किसान आन्दोलन के समर्थन में भूख हड़ताल किया गया।
भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना अधिकार मांग रहा है किन्तु केन्द्र और राज्य सरकारों के इशारे पर कुछ अराजक तत्व किसान आन्दोलन को हिंसक बनाने का षड़यंत्र कर रहे हैं, यह साजिश सफल नहीं होने पायेंगी। कहा कि किसान सत्य और अहिंसा के मार्ग पर अड़िग होकर आगे बढ रहे हैं, अच्छा हो कि केन्द्र की सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारन्टी का कानून बनाये। इससे किसानों का भला होगा।
भूख हड़ताल में मुख्य रूप से रामनवल किसान, राजेन्द्र प्रसाद, घनश्याम, फूलचन्द, त्रिवेनी प्रसाद, राममहीपत, सत्यराम, दीप नरायन, राम सुरेमन, राम सूरत चौधरी, रामकलप, रामफेर, गनीराम, श्रीराम, दीन दयाल, रामकेश, अब्दुल कलाम, बाबूराम, परमात्मा प्रसाद, धु्रव चन्द्र, बंश गोपाल, काशीराम, साहब राम के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, मजदूर शामिल रहे।